बैकलिंक क्या होती हैं और बैकलिंक कैसे बनाए जानिए हिंदी में 2021

 

Moz तथा अन्य बड़ी बड़ी दिग्गज seo मार्केटिंग कम्पनीज के मुताबिक गूगल के मुख्य 200 रैंकिंग फैक्टर्स में से बैकलिंक सर्वप्रथम और मुख्य रैंकिंग फैक्टर में से एक  है। परन्तु क्या आपको पता है की बैकलिंक क्या होता है और बैकलिंक का मतलब क्या होता है। 

यदि आपको नहीं पता है तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें, इसमें हम आपको बैकलिंक्स के बारे में तो बताएँगे ही साथ ही बैकलिंक से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेंगे। 

Table of Content


बैकलिंक क्या होती है? [what is backlink in hindi]

जब हम अपने वेबसाइट के किसी पेज की लिंक या permalink को किसी अन्य वेबसाइट के किसी में लिंक करते है तो इस तरह की anchor link को seo की भाषा में बैकलिंक कहा जाता है।

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन की दुनिया में बैकलिंक कई प्रकार की होती है जिसमें से उनके दो निम्नलिखित प्रमुख नीचे वर्णित है। 

Internal backlink - जब आप आपके वेबसाइट के किसी पेज की लिंक को अपनी ही वेबसाइट के किसी अन्य पेज से जोड़ते है तब दोनों पेज के बीच जो लिंक या बैकलिंक बनती है उसे इंटरनल बैकलिंक कहा जाता है। 

एसईओ के नजरिए से देखा जाए, तो इस तरह की लिंक आपकी वेबसाइट की डोमेन अथॉरिटी को नहीं बढाती है और यह सिर्फ आपके एक पेज से दूसरे पेज पर ट्रैफिक भेजने के काम आती है और आपकी साइट पर इंगेजमेंट को बढाती है और इससे आपके दूसरे पेज के जल्दी इंडेक्स होने के मौके बढ़ जाते हैं।  

External backlink - एक्सटर्नल बैकलिंक उन बैकलिंक या लिंक को कहा जाता है जहाँ पर हम अपनी वेबसाइट की लिंक को किसी ओर वेबसाइट के पेज से जोड़ते है या लिंक बनाते हैं। 

इस तरह की लिंक सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस तरह quality backlinks आपके पोस्ट को सर्च इंजन रिजल्ट पेज में अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने में मददगार साबित होती है, साथ ही यह आपके वेबसाइट के DA (Domain Authority) और PA (Page Authority) को बढ़ाने में मददगार होती है। 

बैकलिंक बनाना जरूरी क्यों है?

बैकलिंक बनाना क्यों आवश्यक होता है चलिए इस प्रश्न को एक साधारण से उदाहरण के तहत आसान शब्दों में समझते हैं। 

मान लो आपने मार्केट में एक इन्वेस्टमेंट योजना लागू है तो आप एक नई कंपनी के तौर पर योजना लागू करेंगे, तो आपके इस स्कीम में बहुत कम लोग ही अपना इंटरेस्ट दिखाएंगे, परन्तु वहीँ यदि आपके इस स्कीम के पीछे किसी बड़ी कंपनी का नाम जुड़ जाए, जो सालों से मार्किट में हैं और ट्रस्टेड हो, तो ऐसे बहुत सारे लोग इस स्कीम में अपना इंटरेस्ट दिखाएंगे। 

ठीक कुछ इसी तरह से बैकलिंक गूगल सर्च इंजन के लिए काम करती है। आप जितनी हाई अथॉरिटी वाली वेबसाइट से आप बैकलिंक बनाएंगे, उतने ही आपके वेबसाइट के SERP’s में आने के अवसर बढ़ जाते है और आपकी साइट बहुत जल्दी इंडेक्स भी हो जाती है। और जितनी ज्यादा quality बैकलिंक्स आप बनाएंगे, उतने ज्यादा डोमेन और पेज अथॉरिटी आपकी वेबसाइट की बढ़ जाएगी। 

बैकलिंक कैसे बनाते हैं?

यह बहुत महत्वपूर्ण प्रश्न है जो की सभी के दिमाग में जरूर उठता है की आखिर वेबसाइट के लिए बैकलिंक कैसे बनाए, तो आप बैकलिंक्स बनाने के लिए आप निचे दिए गए, निम्नलिखित तीन प्रमुख तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं। 
  1. Earn Backlinks 
  2. Create Backlinks 
  3. Build Backlinks 

Earn Backlink 

बैकलिंक बनाने का पहला तरीका बहुत आसान है जिसमे आपको सिर्फ अपने कंटेंट पर फ़ोकस करना होता है और आपको हाई quality कंटेंट बनाना है, यदि आपका कंटेंट readers को पसंद आएगा तो वह उसे सोशल मीडिया पर करेंगे और creators उस पोस्ट की लिंक एक reference के तौर पर अपनी वेबसाइट पर लिंक कर सकते हैं। जिससे आपको फ्री में बैकलिंक मिल जाएगी। 


Create Backlinks 

बैकलिंक बनाने का दूसरा और आसान सा तरीका है की आप बहुत सारे फोरम वाली वेबसाइट से जुड़ सकते हैं और वहां पर अपनी वेबसाइट के लिए बैकलिंक्स बना सकते हैं या फिर आप वेबसाइट के कमेंट सेक्शन में जाकर अपने पेज का यूआरएल कमेंट कर भी बैकलिंक्स बना सकते हैं। 

Build Backlink 

इस तरीके के अंतर्गत आप एक योजना के तहत अपनी वेबसाइट के नीच से मिलती जुलती वेबसाइट के owners और editors से कांटेक्ट कर, उनके लिए मुफ्त में एक अच्छी पोस्ट लिख कर दे सकते हैं और उसके बदले में आपको एक बैकलिंक मिल जाएगा, 

या आप अपने ब्लॉग पर उनको एक बैकलिंक दे सकते हैं और बदले में एक बैकलिंक मांग सकते हैं अर्थात बैकलिंक की अदला बदली भी कर सकते हैं या आप पैसे देकर बैकलिंक खरीद सकते हैं। 


वेबसाइट की बैकलिंक कैसे देखें या चेक करे। 

आप अपनी वेबसाइट की बैकलिंक कैसे देख सकते है की आपकी वेबसाइट की बैकलिंक का पता ऑनलाइन बैकलिंक चेकर टूल्स का उपयोग कर चेक कर सकते हैं परन्तु यह टूल पेड होते है, परन्तु मैं आपको दो ऐसे तरीकों के बारे में बताऊंगा जो की बिलकुल मुफ्त है और बेहद है और यह दोनों ही तरीके निम्नलिखित है। 

1.  सर्च कंसोल का उपयोग कर बैकलिंक कैसे चेक करें ?

Google search console सबसे उत्तम टूल है जहां से आप अपनी वेबसाइट की सभी external और internal बैकलिंक बिलकुल accurate चेक कर सकते  हैं इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट  के search console dashboard में लॉगिन करना है और Links वाले सेक्शन में जाना है यहाँ से आप अपनी साइट के सभी प्रकार की बैकलिंक चेक सकते हैं।

search console backlink checker option

2. ऑनलाइन बैकलिंक चेकर टूल। 

आप ऑनलाइन ahref seo tool के फ्री backlink चेकर टूल का उपयोग कर भी अपनी वेबसाइट की सभी बैकलिंक चेक कर सकते हैं जिसके लिए आपको ahref backlink checker टूल को विजिट करना हैं, और सर्च बॉक्स में अपनी वेबसाइट का यूआरएल पेस्ट करना है और check backlinks पर क्लिक करना है और आपकी  वेबसाइट  की  सभी बैकलिंक दिखा  दी जाएगी। 

ahref free backlink checker tool

Dofollow Backlink क्या होती है?

Dofollow बैकलिंक उन बैकलिंक को कहाँ जाता है जिन बैकलिंक्स के anchor tag में किसी भी प्रकार का rel=”nofollow” एट्रिब्यूट उपलब्ध नहीं होता है और इस तरह की बैकलिंक को गूगल crawlers फॉलो करते हैं और इनको विजिट कर क्रॉल करती हैं तथा seo के नजरिए से अच्छी बैकलिंक्स माना जाता है 

Nofollow Backlink क्या होती है?

Nofollow backlink उन बैकलिंक कहा जाता है जिन बैकलिंक के anchor tag में rel=’nofollow’ एट्रिब्यूट लगा हुआ होता है और इस तरह की बैकलिंक पर गूगल crawler ध्यान नहीं देते हैं और इन बैकलिंक को नजरअंदाज कर देते हैं तथा इनको seo के नजरिए से अच्छा नहीं माना जाता है 

<a href="www.example.com/post" rel="nofollow" > example post backlink </a>

आशा करते है इस आर्टिकल में साझा की गई बैकलिंक से जुडी जानकारी आप सभी को पसंद आई होगी, यदि आपके पास बैकलिंक से जुड़े कुछ सबाल और सुझाव है तो आप comment कर बता सकते हैं जिनके बारे में जानकार और हल कर हमें बहुत प्रसन्नता होगी। 


Post a Comment

0 Comments