|
|
what is database in Hindi |
क्या आप जानना चाहते हैं कि
डेटाबेस क्या है (what is Database in Hindi) परन्तु क्या आप जानते हैं
कि डेटा क्या होता है (what is data) तो चलिए सबसे पहले जानते है की आखिर डेटा
क्या होता है ।
डाटा क्या होता है?
किसी भी प्रकार की जानकारी डाटा कहलाती है उदाहरण के लिए आपका नाम एक डाटा है
आपका आधार कार्ड नंबर एक डाटा है, डाटा कई प्रकार का होता है जैसे की text,
image, number, video और ऑडियो इत्यादि।
जिसे हम पढ़ सकते है और
कागज में लिख कर या कंप्यूटर की इलेक्ट्रॉनिक मेमोरी में save किया जा
सकता है। यह शब्द डाटा "Datum" से उत्पन्न हुआ है और इसका अर्थ
होता है जानकारी का एक टुकड़ा।
डेटाबेस क्या होता है
डेटाबेस वह स्टोरेज स्थान होता है जहाँ पर हम बहुत सारी जानकारी को
एक सुव्यवस्थित ढंग से सेव करके रखते हैं। ताकि हम उस जानकारी को बाद में आसानी
से प्राप्त कर सकें और उसे मैनेज कर सके।
यदि डेटाबेस के रियल लाइफ
example की बात की जाए तो - जैसे की अलमारी तो सभी के घर में होती और किस तरह
से एक अलमारी में सभी चीजों को एक सुव्यवस्थित ढंग में रखी होती है। या एक
पुस्तकालय की भी एक डेटाबेस से तुलना कर सकते है।
ठीक उसी प्रकार से
हम एक कम्प्यूटेशनल डाटा को एक डेटाबेस में एक organized way में सेव करके रखते
है जिससे हम वक्त आने पर उसे आसानी से एक्सेस कर सकते है और उसमें जानकारी
update और delete कर सकते है।
बात की जाए अगर एक डेटाबेस की तो
डेटाबेस कई प्रकार के होते है और इसमें जानकारी को अलग अलग तरीकों से संग्रहित
किया जाता है जैसे की - table के रूप में जिसमें कुछ row और column होती है, या
फिर किसी फाइल के रूप में।
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है।
डेटाबेस को Manage करने के लिए जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है जिसे हम
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS - Database Management system) कहते हैं
कुछ पॉपुलर DBMS के नाम Mysql, Oracle, MongoDB, Sql server आदि। एक DBMS आपको
नीचे दिए गए निम्नलिखित टास्क परफॉर्म करने की अनुमति देता है।
- Data Definition
- Data Updation
- Data Retrieval
- User Administration
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के लाभ -
- Reduced data redundancy
- Easy to Sharing of Data
- Data integrity
- Data Security
- Backup and Recovery
- Data Consistency
डेटाबेस कितने प्रकार के होते हैं।
डेटाबेस कई प्रकार के होते हैं और हम आपको सभी डेटाबेस के प्रकारों के बारे में
संक्षिप्त में जानकारी देंगे। डेटाबेस निम्नलिखित प्रकार के होते हैं।
- Centralized Database
- NoSql Database
- Relational Database
- Object-oriented Database
- Distributed Database
- Cloud Database
- Network Database
- Hierarchical Database
1). Centralized Database
centralized database एक प्रकार का डेटाबेस होता है जिसको एक सिंगल लोकेशन पर
store, locate और मैनेज किया है। डेटाबेस जिसका संपूर्ण डाटा एक सिंगल कंप्यूटर
सिस्टम में स्टोर होता है और जिसको multiple users ऑनलाइन इंटरनेट(Lan, Wan
etc.) के माध्यम से उस डेटाबेस के सम्पूर्ण डाटा को एक्सेस कर सकते है। और
आवश्यकता पड़ने पर कंप्यूटर में डिस्प्ले कर सकते है। इस प्रकार के डेटाबेस को
हम centralized database कहते हैं।और इस तरह के डेटाबेस सिस्टम को इंस्टीटूट्स
और organizations के द्वारा उपयोग किया जाता है।
एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस सिस्टम के निम्नलिखित लाभ होते है -
- जबकि समस्त डाटा एक कंप्यूटर लोकेशन पर संग्रहित होता है इसलिए इस डाटा को एक्सेस और co-ordinate करना आसान होता है।
- इस प्रकार के डेटाबेस सिस्टम में जहाँ पर समस्त डाटा एक सिंगल प्लेस पर सेव होता है इसलिए इसमें data redundancy कम होती है।
- यह वर्तमान समय में उपलब्ध अन्य डेटाबेस सिस्टम की तुलना में बहुत सस्ता होता है।
![]() |
| centralized database diagram |
2). NoSql Database
Nosql Database इसका अर्थ है "बिना sql वाला" एक ऐसा डेटाबेस सिस्टम हैं जिसमें
डाटा को टेबल के फॉर्मेट में स्टोर नहीं किया जाता है, जैसा की हम एक रिलेशनल
डेटाबेस सिस्टम में करते है। और Nosql database कई प्रकार के होते हैं और एक
Nosql डेटाबेस का सबसे अच्छा उदाहरण MongoDB है क्योंकि यह भी एक Nosql
database system है।
NoSql database निम्नलिखित प्रकार के
होते है -
- Document Database
- Key-value Database
- Wide-column Stores
- Graph Database
3). Relational Database
एक रिलेशनल डेटाबेस सिस्टम को संक्षिप्त में RDBMS कहते है और इस प्रकार के डेटाबेस सिस्टम में डाटा को table, Row और Column में स्टोर किया जाता है। और एक RDBMS के साथ काम करने के लिए Sql लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है, और MySql एक रिलेशनल डेटाबेस सिस्टम का सबसे अच्छा उदाहरण है।
![]() |
| Relational Database management system Diagram. |
4.) Object-Oriented Database
ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (ODBMS) ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (oop) के objects पर आधारित है। और इस तरह के डेटाबेस
में डाटा को ऑब्जेक्ट में स्टोर करके रखा जाता है इस प्रकार के डेटाबेस का
उपयोग ऐसी एप्लीकेशन में किया जाता है जहां पर calculation और faster result
चाहे होते है।
MongoDB एक ODBMS का बहुत अच्छा एक्साम्प्ले
है। और आज के समय में पॉपुलर object oriented programming language -
Java, c++, C# And Python,
Javascript आदि है।
5). Distributed Database
एक डिस्ट्रिब्यूटेड डेटाबेस सिस्टम multiple databases का कलेक्शन होता है जिसमें सभी डेटाबेस अलग अलग फिजिकल लोकेशन पर लोकेटेड होते है और इन सभी डेटाबेस को इस तरह से centralized किया जाता है। जो की यूजर को एक सिंगल डेटाबेस के तरह फील होता है।
![]() |
| Distributed Database Diagram |
6). Cloud Database
एक क्लाउड डेटाबेस एक प्रकार का डेटाबेस होता है जो की क्लाउड कंप्यूटिंग
प्लेटफॉर्म पर होस्टेड होता है और इनकी एक्सेस को users को एक सर्विस के रूप
में उपलब्ध कराया जाता है और इस प्रकार के प्लेटफार्म में sql और NoSql
दोनों प्रकार के डेटाबेस का उपयोग किया जाता है।
Aws ( amazon web services ), Google Cloud -
क्लाउड डेटाबेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के उत्तम उदाहरण हैं।
7). Network Database
नेटवर्क डेटाबेस एक DBMS है जो कि नेटवर्क डाटा मॉडल पर आधारित है, इस प्रकार
के डेटाबेस में प्रत्येक रिकॉर्ड के multiple parent और multiple चाइल्ड
रिकार्ड्स होते है।
8). Hierarchical Database
Hierarchical डेटाबेस मॉडल एक ऐसा डाटा मॉडल जिसमें डाटा को एक ट्री स्ट्रक्चर में organized किया जाता है। और इसमें डाटा को एक रिकॉर्ड के रूप में स्टोर किया जाता है और डेटाबेस के सभी रिकॉर्ड आपस में एक दूसरे से लिंक्ड होते है। एक रिकॉर्ड डाटा फ़ील्ड्स का कलेक्शन होता है और प्रत्येक फील्ड एक वैल्यू contain करती है।
![]() |
| Hierarchical Database Diagram |






0 Comments