|
|
what is input device in Hindi |
इनपुट डिवाइस क्या हैं और यह कितने प्रकार के होते है तथा इन सभी इनपुट
डिवाइस का कंप्यूटर में किस तरह से उपयोग किया जाता है। तो यदि आप भी इन सभी
प्रश्नों के उत्तर ढूंढ रहे है तब आप इस पोस्ट को पूरा पढ़िए। क्योंकि इस
आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर के input device या input unit से जुडी पूरी
जानकारी देने वाले हैं।
एक कंप्यूटर में तीन मुख्य यूनिट्स
होती हैं 1.input units, 2.processing unit, 3.output unit और आज हम सिर्फ
कंप्यूटर के इनपुट यूनिट के बारे में चर्चा करने वालें है तो चलिए जानते
है की कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस क्या होते है।
इनपुट डिवाइस क्या हैं? [ What is input device in Hindi ]
कंप्यूटर में इनपुट यूनिट को ही इनपुट डिवाइस कहा जाता है। यह कंप्यूटर
में उपयोग होने वाले हार्डवेयर उपकरण के ही भाग होते है। परन्तु इस प्रकार के
सभी हार्डवेयर उपकरण जिनका उपयोग हम कंप्यूटर में डाटा इनपुट करने के लिया किया
जाता है उन्हें हम इनपुट डिवाइस कहते हैं।
'' वह सभी उपकरण या
कंप्यूटर हार्डवेयर जिनकी सहायता से हम कंप्यूटर में data को एंटर कर सकते है
उन सभी डिवाइसेस को हम इनपुट यूनिट या इनपुट डिवाइस कहते हैं। ''
List of computer input devices :)
- Keyboard
- Mouse
- Microphone
- Webcam
- Scanner
- BIometric scanner
- MICR
- OCR
- Light pen
- Joystick
1. कीबोर्ड ( Keyboard ) : - कीबोर्ड के बारे में तो सभी
जानते है कीबोर्ड की सहायता से हम टेक्स्ट या सिम्बल्स के रूप में कंप्यूटर में
डाटा एंटर कर सकते है। कीबोर्ड कंप्यूटर का एक प्राइमरी या मुख्य इनपुट डिवाइस
में से एक है क्योंकि हम कीबोर्ड की सहायता से हम सिर्फ टेक्स्ट के रूप डाटा ही
एंटर नहीं करते बल्कि इसकी सहायता से हम कुछ command भी पास कर सकते है।
2. Mouse :-
Mouse कीबोर्ड की तरह ही कंप्यूटर का प्राइमरी इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग हम
कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर की मूवमेंट या पॉइंटिंग पोजीशन पता लगाने के लिए
करते है और हम माउस का उपयोग क्लिक, राइट क्लिक और selection के लिए करते
हैं।
3. Microphone :- माइक्रोफोन कंप्यूटर का एक ऐसा इनपुट
डिवाइस है जिसकी सहायता से हम साउंड को डाटा के रूप में कंप्यूटर में एंटर कर
सकते है। और माइक्रोफोन का उपयोग तो आप सभी ने कभी न कभी किया ही या आपने
इसे देखा तो जरूर ही होगा।
4. Webcam :- वेबकेम का
इस्तेमाल हम कंप्यूटर में वीडियो या इमेज के रूप में डाटा एंटर या इनपुट करने
के लिए करते है और यह भी कंप्यूटर के इनपुट यूनिट का एक मुख्य उपकरण में
से एक है।
5. Scanner :- स्कैनर का इस्तेमाल हम किसी भी
डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी को सॉफ्टकॉपी बनाने के लिए करते है स्कैनर भी एक
प्रकार का कंप्यूटर का इनपुट डिवाइस है।
6. Biometric device :-
बायोमेट्रिक डिवाइस की सहायता से हम बहुत आसानी से अपने फिंगर के प्रिंट को
स्कैन कर सकते है और यह भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस ही है।
7. MICR ( Magnetic Ink Card Reader) :-
इस प्रकार के इनपुट डिवाइस का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंक में cheque पर
मैग्नेटिक इंक से प्रिंट किये गए स्पेशल characters को read करने के लिए किया
जाता है।
8. OCR (Optical character recognition) :- Optical
character recognition इस डिवाइस का इस्तेमाल image या स्कैन्ड
डॉक्यूमेंट में printed character को read और मशीन readable टेक्स्ट में
कन्वर्ट कर उन्हें हमारे सिस्टम में एक text document के फॉर्म में स्टोर करने
में सहायता करता है और यह भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस ही है
9. Light Pen :- लाइट पेन एक ऐसा इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग हम अपने virtual signature
करने या handwritten text को कंप्यूटर में स्टोर करने के लिए करते हैं।
10. Joystick :-
joystick एक प्रकार का पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग ज्यादा वीडियो
गेम्स खेलने के लिए किया जाता है।


0 Comments